August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने विष्णु सरकार का बड़ा कदम: अब सोलर रूफटॉप संयंत्र पर केंद्र के साथ राज्य सरकार भी देगी अनुदान

1 min read

रायपुर, छत्तीसगढ़।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को अब केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार से भी आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आम नागरिकों को बिजली बिल के बोझ से राहत दिलाना और स्वच्छ ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। अब तक इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही थी, लेकिन अब राज्य सरकार भी इसमें भागीदारी निभाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक लाभ मिलेगा।

प्रदेश भाजपा द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस निर्णय से सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में हजारों घरों की छतों पर अब सोलर रूफटॉप संयंत्र लग सकेंगे जिससे बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

सोलर संयंत्र लगाने से उपभोक्ताओं को न सिर्फ मुफ्त या न्यूनतम बिजली बिल का लाभ मिलेगा बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन पर राज्य विद्युत वितरण कंपनी से आय भी प्राप्त हो सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।

प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समन्वित प्रयास को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा।

इस योजना के तहत विशेष रूप से ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया और जन संपर्क के माध्यम से योजना की व्यापक जानकारी जनता तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.