August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल में संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर वृहद कार्यशाला का आयोजन, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया

1 min read

पाली, कोरबा | 19 जून 2025
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन पाली स्थित ऐतिहासिक महामाया मंदिर प्रांगण में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मोदी सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री संजय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में किए गए कार्यों और विदेश नीति में हुए बदलाव जैसे विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक मजबूत छवि बनाई है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कीर्ति कश्यप ने भी सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, और स्वच्छ भारत अभियान आदि पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और मजदूर के जीवन को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों से पाली नगर सहित पूरे कोरबा क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है। वहीं मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की।

कार्यशाला के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महामाया मंदिर परिसर में एक वृक्ष का रोपण भी किया गया। यह पहल मां के सम्मान में पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल,
जिला पंचायत सदस्य माया रूपेश कंवर,
मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल,
महामंत्री कामता जायसवाल,
कार्यक्रम संयोजक कीर्ति कश्यप,
सह-संयोजकगण रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा,
वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल, लखन प्रजापति, रूप विलास गोस्वामी, दीपक शर्मा, प्रकाश दुबे,
आशीष अग्रवाल, भूपेंद्र कुर्रे, गौरव श्रीवास, बबलू पटेल, सोना ताम्रकार, तारकेश्वर पटवा,
अखिलेश वैष्णव, गुरदयाल सी गंभीर, अनिल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, हरि साहू, मंगल छाबड़ा,
विशाल मोटवानी, मुकेश कौशिक, संजय छाबड़ा, राजा डिक्सेना, दीपक कुमार दुक्सेना,
देवेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, सुमित कुमार, रामायण सिंह राज, राघव प्रसाद विश्वकर्मा,
लक्ष्मी नारायण कश्यप, दाऊ राम साहू, चंद्रपाल यादव, मनोज गोस्वामी,
हरिशंकर तिवारी, यशपाल कंवर, घनश्याम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाकर 2024 के बाद अब 2029 तक सेवा, सुशासन और विकास को निरंतर जारी रखेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.