पाली मंडल के बक्साही और तालापार शक्ति केंद्रों में भाजपा का जन चौपाल सम्पन्न, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण




कोरबा/पाली, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देशभर में चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम के अंतर्गत, पाली मंडल के बक्साही और तालापार शक्ति केंद्रों में आज भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल मोदी सरकार के 11 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों और विकसित भारत के अमृत काल को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि किस प्रकार इन योजनाओं ने भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है।

कार्यक्रम के बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भाव भी जोड़ा गया, जिससे कार्यक्रम को सामाजिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से भी विशेष सराहना प्राप्त हुई।

इस जन चौपाल में भाजपा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री संजय शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, वर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल, कार्यक्रम सह-संयोजक रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, रामप्रसाद डिक्सेना, दीपक शर्मा (जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी), भाजयुमो मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा, सोनू राजपाल, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, दीपक डिक्सेना, बसंत सोनी, दुखराम श्याम, लालू यादव, शत्रुघ्न डिक्सेना, मनोज डिक्सेना, भाग्यवान नागर, रहस विनायक, बूथ अध्यक्ष संतोष कश्यप एवं श्रीमती मीरा जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
चौपाल में उपस्थित वक्ताओं ने यह भी कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल संवाद नहीं, बल्कि एक व्यापक जनजागरण है, जिससे आमजन का विश्वास पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली में और अधिक दृढ़ हो रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने “विकसित भारत निर्माण” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से सफल रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार और पर्यावरणीय चेतना का संदेश भी समाज में प्रभावशाली रूप से पहुंचाने में सफल रहा।


