August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल के वार्ड 43 कैलाशनगर में मोहल्ला चौपाल आयोजित, हितानंद अग्रवाल ने जनसेवा और विकास की दिशा में रखे विचार

1 min read

कोरबा, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  विकसित भारत का अमृत कल – 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत आज बालको मंडल के वार्ड क्रमांक 43 कैलाशनगर स्थित शक्ति केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करना एवं क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेना रहा।

मोहल्ला चौपाल के मुख्य वक्ता पूर्व नेता-प्रतिपक्ष, वर्तमान पार्षद एवं MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल रहे। अपने प्रभावशाली उद्बोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और स्थानीय विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर बालको मंडल के अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव सहित आर. नारायण, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, विनय यादव, जयसवाल जी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वार्डवासियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिन्होंने उत्साहपूर्वक चौपाल में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी वक्ताओं को अवगत कराया, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। यह आयोजन भाजपा के “संपर्क से समर्थन” अभियान को बल देने वाला सिद्ध हुआ, जिसमें आमजन को विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अंत में सभी उपस्थितों ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ अपने समर्थन को दोहराया और संकल्प लिया कि वे विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.