August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विकसित भारत 11 साल बेमिसाल अभियान के तहत बालको मंडल वार्ड 39 में मोहल्ला चौपाल आयोजित

कोरबा, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “विकसित भारत का अमृत कल – 11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत आज बालकों मंडल के वार्ड क्रमांक 39 शांतिनगर, हाउसिंग बोर्ड में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संवाद और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा करने हेतु आयोजित किया गया था।

चौपाल कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आलोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, राष्ट्रनिर्माण और सुशासन का प्रतीक रहा है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद श्री तरूण राठौर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, वरिष्ठ नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी, मीना भैसारे, रंजीता मौर्या, दीपा विश्वास, मंजू ठाकुर, राजेश सोनी, अभिजीत त्रिपाठी, आर. नारायण, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, विनय यादव, मुकेश शुक्ला सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सरकार की योजनाओं की सराहना की। समापन में “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों के साथ जनसमर्थन का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन हुआ

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.