विकसित भारत जनचौपाल: बालको मंडल के वार्ड 39 शांतिनगर में डॉ. आलोक सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियाँ



कोरबा, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ विकसित भारत का अमृत कल – 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 39 शांतिनगर (हाउसिंग बोर्ड) में मोहल्ला जनचौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आलोक सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष) ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को विकास की नई दिशा दी है और आज भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद श्री तरुण राठौर, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, वरिष्ठ नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी, मीना भैसारे, रंजीता मौर्य, दीपा विश्वास, मंजू ठाकुर, अभिजीत त्रिपाठी, आर. नारायण, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, विनय यादव, मुकेश शुक्ला और वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनचौपाल के माध्यम से आमजन को सरकार की नीतियों की जानकारी दी गई और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभावी रूप से किया गया और अंत में “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



