August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की संगठनात्मक पहल रंग लाई: पोड़ी-उपरोड़ा मंडल में सशक्त महिला भागीदारी के साथ नई कार्यकारिणी घोषित

1 min read

कोरबा, 17 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पोड़ी-उपरोड़ा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक मजबूती और समावेशी नेतृत्व की दिशा में जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की लगातार की गई मेहनत का परिणाम है कि इस बार की नियुक्तियों में महिला कार्यकर्ताओं को भी सशक्त स्थान दिया गया है। यह निर्णय भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारने की एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय के निर्देशानुसार तथा श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में घोषित इस मंडल में कुल 12 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें से तीन प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी अब संगठन के सभी स्तरों पर महिला नेतृत्व को महत्व देने के लिए कटिबद्ध है।

 

इन महिलाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:

श्रीमती अनिता यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीमती शोभा सिंह राजपूत को महामंत्री जैसे केंद्रीय दायित्व से नवाजा गया है।

सुष्री उमा कंवर और सुष्री अनिता कंवर को मंत्री पद पर नियुक्त कर महिला भागीदारी को दोहरा सशक्त स्वरूप प्रदान किया गय

श्री चतुर भुवन नायक को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में श्री शिव शंकर उइके, श्री रूपेश महंत और श्री शत्रुघ्न प्रसाद चौहान जैसे अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

श्री रामकुमार यादव को महामंत्री बनाया गया है।

मंत्री पद पर श्री संतोष दास महंत को जिम्मेदारी दी गई है।

श्री आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

भाजपा की यह नई कार्यकारिणी संगठनात्मक दृष्टिकोण से न केवल सामाजिक संतुलन का प्रतीक है, बल्कि यह अनुभव, युवा जोश और महिला नेतृत्व के समन्वय का एक आदर्श उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने इस कार्यकारिणी के गठन में पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा को प्राथमिकता दी, जिससे संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत हुई हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह:

नई नियुक्तियों से मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए इसे “सशक्तिकरण का यथार्थ स्वरूप” बताया। संगठन का मानना है कि यह टीम आगामी चुनावों एवं जनसंपर्क अभियानों में पार्टी की मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.