विकसित भारत 11 साल बेमिसाल अभियान के तहत वार्ड 41 पाड़ीमार क्रमांक 2 में मोहल्ला चौपाल संपन्न




कोरबा, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विकसित भारत का अमृत कल – 11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत आज बालकों मंडल के वार्ड क्रमांक 41, पाड़ीमार क्रमांक 2 स्थित शक्ति केंद्रों में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन नागरिकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और 11 वर्षों की विकास यात्रा से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया।

इस चौपाल में मुख्य वक्ता श्री सत्येन्द्र दुबे (पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व एल्डरमेन एवं वर्तमान पार्षद) ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सतत विकास, जनसशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्षों ने देश को नई दिशा, गति और विश्वास दिया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव,
वार्ड पार्षद श्री मंगल बंन्दे,
महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनिझा,
महामंत्री हेमलता निर्मलकर,
मीना भैसारे, रंजीता मौर्या, रेनू प्रसाद, मंजू ठाकुर,
मुकेश दिहोलिया, आर. नारायण, निखिल मित्तल, राजा शर्मा,
विनय यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड के स्थानीय नागरिकगण।
इस चौपाल में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया। नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन्हें प्राथमिकता से निपटाने का आश्वासन दिया गया।
अंत में “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


