March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा मंडल में “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत मोहल्ला चौपाल आयोजित

कोरबा, 18 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण देश में “विकसित भारत का अमृत काल – 11 साल बेमिसाल” और “संकल्प से सिद्धि” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 7, धनुहार पारा में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व पार्षद एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री विकास अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनऔषधि केंद्र जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा किया है और अंत्योदय के सिद्धांत को मूर्त रूप दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि आज यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आधारभूत ढांचे, रक्षा, विदेश नीति और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, तीन तलाक कानून और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना की।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भी उल्लेख करते हुए श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और नवाचार को सराहा।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे जनता में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
वार्ड पार्षद धनश्री साहू,
भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,
मंडल महामंत्री एवं पार्षद युगल कैवर्त,
पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह,
कार्यक्रम संयोजक रमाशंकर साहू,
सह-संयोजक नवनीत राहुल शुक्ला,
गिरीश नामदेव, सूरज पाण्डेय, रिपु जायसवाल,
विजय गुप्ता, कमलेश कश्यप, राजेश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी।

कार्यक्रम का समापन “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों के साथ हुआ और नागरिकों ने केंद्र सरकार के कार्यों में अपना समर्थन दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.