कोरबा के खेरेभवना-कनबेरी में होगा सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन




कोरबा, 19 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ उर्जानगरी कोरबा में भक्तों के लिए एक दिव्य और पावन अवसर उपस्थित होने जा रहा है। माँ सर्वमंगला के आशीर्वाद और भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा से कोरबा के खेरेभवना-कनबेरी में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विश्वविख्यात भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर वाले) के मुखारविंद से सम्पन्न होगा।
यह धार्मिक आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल माँ सर्वमंगला मंदिर से कन्हकी धाम नहर मार्ग पर स्थित है। यह स्थान खेरेभवना, कनबेरी, कोरबा (छत्तीसगढ़) में स्थित है।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिव महापुराण की अमृतमयी वाणी के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्म, भक्ति और शिवतत्व की गहराइयों से जोड़ना है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपने परिवारजनों और मित्रों सहित इस पावन कथा में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को कृतार्थ करें।
आयोजक:
श्री महाकाल जी
विनीत:
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा (छ.ग.)
संपर्क हेतु:
अध्यक्ष: 9827112405
सचिव: 6263316011
कोषाध्यक्ष: 8887801195
अन्य संपर्क: 9406320742, 9827469304, 9584376141, 9098695525, 9827499302, 9302293272, 9399177277, 9827129400, 8888616989
यह आयोजन कोरबा क्षेत्र में शिवभक्तों के लिए एक ऐतिहासिक और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव सिद्ध होगा।


