“कलमी भांठा में ग्राम चौपाल के ज़रिए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ संवाद”




उरगा, कलमी भांठा |
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर आधारित “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन उरगा मंडल के अंतर्गत ग्राम कलमी भांठा में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

चौपाल की शुरुआत भारत माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पूजन व पुष्पांजलि से हुई। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री अधिवक्ता श्री पवन कुमार कंवर उपस्थित रहे। श्री कंवर ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के सुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, शौचालय योजना, राशन कार्ड योजना, भारतमाला परियोजना, डिजिटल इंडिया, ऑपरेशन सिंदूर, और आत्मनिर्भर भारत जैसे सफल योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल महामंत्री श्री पवन कंवर का भी विशेष रूप से श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल मंत्री संतोष साहू, बूथ अध्यक्ष शोभाराम कश्यप, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय मालवीय, रामनिरंजन जायसवाल, भागीरथी कश्यप, विश्राम धीवर, अमित कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
चौपाल का उद्देश्य न केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी देना था, बल्कि ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना भी था, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।


