August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“जवाली में मोहल्ला चौपाल का आयोजन, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई सारगर्भित चर्चा”

1 min read

 


जवाली, 17 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ विकसित भारत का अमृतकाल – 11 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जवाली मंडल द्वारा ग्राम जवाली में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराना रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दीपक पटेल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन – जैसे गरीब कल्याण योजनाएं, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह 11 वर्ष विकास, पारदर्शिता और जनसरोकारों को समर्पित रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजक श्री वीरेंद्र नामदेव रहे। कार्यक्रम में नरेंद्र चौहान, पूर्व सरपंच वीरेंद्र कँवर, मेंकू पटेल, द्वारिका श्रीवास, अयोध्या, रातनपुरिहा, गौरव सिंह, मनोज कुर्रे, अंकित अग्रवाल, सुरेखा देवी, काला वती, शिला देवी, पूरन पटेल, तिरिथ पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

चौपाल में ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर उत्साह जताया और सरकार की लोक-कल्याणकारी सोच की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं ताकि अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.