March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“लाटा शक्ति केंद्र में जन चौपाल के माध्यम से पहुंचा सुशासन का संदेश, मोदी सरकार की 11 वर्षों की योजनाओं पर हुई चर्चा”

कोरबा, 17 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  संकल्प से सिद्धि तक – 11 वर्ष सुशासन पखवाड़ा” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री द्वारा शक्ति केंद्र लाटा, वार्ड क्रमांक 56 शक्ति नगर क्रमांक 1 में जन चौपाल सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद साहू ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों – गरीब कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजसवाल, कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व पार्षद बुधवार साय यादव, वार्ड क्रमांक 54 के पार्षद श्री मुकुंद सिंह कंवर, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भूपेंद्र साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और स्थानीय जनता से सीधे संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष देव नारायण यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी श्री अशोक अग्रवाल, मुकुंद पटेल, पूर्व बूथ अध्यक्ष गोकुल प्रसाद यादव, सनम कुमार भारिया, दिनेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला सहभागिता भी कार्यक्रम की विशेषता रही, जिसमें श्रीमती अमृता यादव, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती सावन बाई यादव, श्रीमती कृष्णा बाई पानिका, श्रीमती बंधन बाई पनिका सहित कई स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मोदी सरकार की योजनाओं के प्रति विश्वास एवं आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी समझ को मजबूत करना और जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसे स्थानीय जनता ने सराहा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.