“बूथ 39 में पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ने रखी मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों की प्रस्तुति”




कोरबा, 17 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ “विकसित भारत संकल्प सिद्धि – 11 वर्ष सुशासन पखवाड़ा” के अंतर्गत आज दिनांक 17 जून 2025 को बूथ क्रमांक 39 में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आदरणीय नारायण सिंह ठाकुर जी ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदरणीय तुलसी ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष आदरणीय ईश्वर साहू जी, मंडल अध्यक्ष आदरणीय मनोज लहरें जी, पार्षद पुत्र राज जायसवाल, तोमेश यादव, बूथ अध्यक्ष सतीश मेहर, सुभाष पांडेय, लक्ष्मी वैष्णव, मन बोध सिंह जी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, डिजिटल इंडिया, किसानों को सम्मान निधि, जैसे ऐतिहासिक कदमों को विस्तार से बताया और सरकार की जनहितकारी सोच को जनता के बीच पहुंचाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मोदी सरकार की जनहित योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया जाएगा और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक समर्पण के साथ संपन्न हुआ।


