August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“विकसित भारत संकल्प सिद्धि अभियान के तहत बरपाली मंडल में जन चौपालों का आयोजन, सुशासन के 11 वर्षों की गूंज”

1 min read

बरपाली, 18 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं “विकसित भारत संकल्प सिद्धि – 11 वर्ष सुशासन पखवाड़ा” अभियान के तहत बरपाली मंडल के विभिन्न ग्रामों में जन चौपालों का आयोजन किया गया।

इस क्रम में ग्राम सुपा तराई एवं लिमडीह में सामुदायिक भवन में जन चौपाल आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रदीप कुमार पटेल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बरपाली ने उपस्थितजनों को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

वहीं, तरदा शक्ति केंद्र में आयोजित जन चौपाल में श्री ओम प्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष बरपाली, भूरा जायसवाल ने जनता को संबोधित किया। कथरीमाल ग्राम में पूर्व महामंत्री श्री मालिकराम रजवाड़े एवं शिव दयाल की उपस्थिति रही।

 

पठिया पाली में आयोजित चौपाल में श्री सूक सिंह पटेल, महामंत्री बरपाली ने योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से संवाद किया।

इसके अतिरिक्त बरपाली मुख्यालय में आयोजित जन चौपाल में श्री मनोज झा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करतला ने प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित होकर भारत सरकार के 11 वर्षों की सफलतम योजनाओं – जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

जन चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। चौपालों के माध्यम से केंद्र की योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई और आमजन को सरकार से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की समन्वय और सफलता में मंडल टीम की सक्रिय भूमिका रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.