August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरदीबाजार मंडल के उड़ता में जनचौपाल का आयोजन, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरदीबाजार मंडल के शक्तिकेंद्र उड़ता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के विधिवत पूजन एवं अतिथियों के बुके भेंट कर स्वागत के साथ की गई। जनचौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पंकज धुरवा एवं मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश जायसवाल, जो जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि भी हैं।

 

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे –
प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, राशन योजना, शौचालय निर्माण, जनधन खाता योजना, भारतमाला प्रोजेक्ट, डिजिटल इंडिया, ऑपरेशन सिंदूर और आत्मनिर्भर भारत अभियान – पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

इस अवसर पर मंच पर एवं सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
बजरंग यादव (उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल हरदीबाजार),
नवरतन सिंह राजपूत (महामंत्री, भाजपा मंडल हरदीबाजार),
देवनाथ यादव, रविशंकर पटेल, कुमार सिंह कंवर (सरपंच), नंदकुमार नेताम, नंदकुमार पटेल, आनंद सिंह ध्रुव, राम भरोस विझवार, कार्तिक राम, तुला सिंह, शिव कुमार, दीप नारायण, यशपाल सिंह, रमेश पटेल, हरिप्रसाद, शिवसिंह, धनसिंह, महाराजू ध्रुव आदि।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रधानमंत्री की योजनाओं से लाभान्वित होने के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.