August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“दीपका मंडल के महारानी लक्ष्मीबाई शक्ति केंद्र में जन चौपाल आयोजित, मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद”

1 min read

 


दीपका, कोरबा |
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई शक्ति केंद्र में “संकल्प से सिद्धि तक – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर केंद्रित जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह चौपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसमें सरकार की जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में हुए व्यापक बदलावों को रेखांकित किया। श्री शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों की सफलता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी सत्यम यादव, राधे श्याम शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजू हरीश नायर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता को इनसे जुड़ने और लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों सहित भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। चौपाल के माध्यम से आमजन तक सीधा संवाद स्थापित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने सरकार की नीतियों और योजनाओं को बेहतर ढंग से समझा और सराहा।

यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.