July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर बालको मंडल ने सेवा और सम्मान से भरा संदेश दिया

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण दो प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-5 स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान के साथ हुई, जहाँ मंडल कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर जनसेवा और स्वच्छता का संदेश दिया। रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के नारी सशक्तिकरण और समाज सेवा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह अभियान श्रद्धा एवं समर्पण की भावना से किया गया।

इसके पश्चात परसाभाठा चौक पर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ उपस्थित जनसमूह ने भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया और उनके त्याग को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन:
🔹 बालको मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव
🔹 पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवबालक सिंह तोमर
🔹 पूर्व एल्डरमेन एवं पार्षद श्री सत्येन्द्र दुबे
🔹 जिला कार्यसमिति सदस्य श्री संजय पांडेय
🔹 मंडल उपाध्यक्ष श्री शशि चन्द्रा
🔹 पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनिरुद्ध चन्द्रा
🔹 महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रूनिझा
🔹 महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती हेमलता निर्मलकर
🔹 श्री के. के. राजू, श्री लाल बहादुर चौहान
🔹 पार्षद श्री मंगल बंदे, श्री रजत खूटे
🔹 पार्षदपति श्री नंदू रत्नाकर, श्री निखिल मित्तल, श्री किशोर दूबे
🔹 श्रीमती अनिता वैष्णव, श्रीमती रंजीता मौर्चा, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती अनीता गभेल, श्रीमती नारायणी दूबे

इसके अलावा मंडल के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ताएं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के जयघोष के साथ माहौल देशभक्ति से सराबोर हो उठा। बालको मंडल का यह आयोजन न केवल सेवा और सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने का सफल प्रयास भी सिद्ध हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.