March 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर मातृ सेवा को समर्पित हुआ कोसाबाड़ी मंडल, जिला अस्पताल में किया सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा जिला अस्पताल परिसर में एक विशेष सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिला वार्ड एवं गर्भवती महिलाओं को सम्मानपूर्वक दैनिक उपयोग की सामग्री एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के महान सेवा कार्यों, समाज के प्रति समर्पण, स्त्री सशक्तिकरण तथा नारी उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण करना तथा उन्हें समाज के सामने उदाहरणस्वरूप प्रस्तुत करना था। उपस्थित मरीजों, महिलाओं तथा उनके परिजनों से संवाद करते हुए होल्कर जी के जीवन आदर्शों और सेवा सिद्धांतों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह (निवृत्तमान जिलाध्यक्ष), युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य प्रमुख उपस्थितजन में श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री लालेश दुबे, श्री दिनेश वैष्णव, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती रमा मिरी, पार्षद श्री अजय गोंड, श्री पंकज देवांगन, प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्री पुनि राम साहू, श्री मनोज राठौर, श्री राम कुमार त्रिपाठी, श्री अनिल महाराज, श्री गोपलाल राठिया, श्री शिव जायसवाल, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री भरत सोनी, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री धनसाय साहू, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती किया सेनगुप्ता, श्रीमती चंचल राठौर, श्री श्याम सुंदर देवांगन, श्री गिरधारी रजक, श्री धरमपाल सोलंकी, श्री विलास बुटोलिया, श्री हरेराम साहू, श्री रितेश साहू, श्री नीरज ठाकुर, श्री मिलन, श्री बलदेव दीवान, श्री अशोक अगरिया, श्री जुगल पालीवाल, श्री मुन्ना साहू एवं श्री दिनेश जैन आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में रानी अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, महिला उत्थान और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.