April 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“सेवा ही संगठनः भाजपा मंडल कटघोरा का जनसेवा अभियान बना मानवता की मिसाल”

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कटघोरा। रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कटघोरा मंडल ने “सेवा करिए किया” अभियान के तहत एक व्यापक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सेवा, समर्पण और संस्कार का आदर्श प्रस्तुत किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में विशेष रूप से चयनित दो बड़ी बस्तियों में जाकर सेवा कार्य किया। सेवा टोली ने वहां के गरीब बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाई, बिस्किट, चिप्स और गर्म कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर फैली मुस्कान और खुशी इस सेवा प्रयास की सफलता की गवाही दे रही थी। कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से उन परिवारों और बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं।

अभियान के दौरान न केवल बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया, बल्कि गांव के बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी इस सेवा अभियान से जोड़ा गया। भाजपा की टीम ने घर-घर जाकर बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और भविष्य में किसी भी आवश्यकता की स्थिति में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सेवा कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मंत्री विष्णु देव साय की उस नीति के अनुरूप है, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राहत पहुंचाने को प्राथमिकता दी गई है।

 

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा, मीना शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा), बजरंग पटेल (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका), पार्षद राजू दीवान, राजेश गुप्ता, अजय धनोदिया, अमित जायसवाल, देव दुबे, ओमप्रकाश डिक्सेना, श्याम सुंदर कश्यप, सुनील कुर्रे, फारूक काजी, वासिम खान, सत्यम जायसवाल, लक्खू देवांगन और पवन जायसवाल की विशेष भूमिका रही।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “सेवा ही संगठन की आत्मा है” और इसी भाव से भाजपा सदैव समाज के साथ खड़ी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.