March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एकात्म कलार युवा मंच का 8वां स्थापना दिवस संपन्न, 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान कर बढ़ाया हौसला”

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। रचनात्मक सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था “एकात्म कलार युवा मंच” ने अपना 8वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में मनाया। इस अवसर पर संस्था द्वारा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को “प्रतिभा सम्मान” प्रदान किया गया। यह समारोह 28 मई 2025 को कलचुरी जायसवाल भवन, कोरबा में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों और पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रार्जुन के तैलचित्र पर पूजन कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष किशन साव ने स्वागत भाषण में मंच की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी, जिसमें रक्तदान शिविर, ऑनलाइन शिक्षा (गुरुकुल प्रोजेक्ट), सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, पत्रिका प्रकाशन, स्मारक निर्माण, सामूहिक वनभोज जैसी रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और पालकों से बच्चों की रुचि को पहचान कर मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। अतिविशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष श्री राज जायसवाल ने मंच की सामाजिक सक्रियता की सराहना की।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारण और अनुशासित तैयारी की सलाह दी। साथ ही एलएनसीटी ग्रुप जैसी शैक्षणिक संस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था में 20% विद्यार्थी कलार समाज से हैं।

सर्ववर्गीय जायसवाल सभा के अध्यक्ष श्री रामगोपाल डिक्सेना, संरक्षक शरद कौशिक, और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेन्द्र जायसवाल ने मंच की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में मार्गदर्शन व सहयोग देने की बात कही।

 

कार्यक्रम में मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे:

अनुज जायसवाल (पार्षद, नगर निगम कोरबा)

कमलेश जायसवाल (पार्षद, नगर पालिका दीपका)

श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल (पार्षद, नगर निगम कोरबा)

राजेन्द्र जायसवाल (अध्यक्ष, प्रेस क्लब कोरबा)

जानकी प्रसाद कौशिक (स्थायी समिति अध्यक्ष, प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजिया कलार समाज)

महेंद्र महतो (प्रभारी सचिव)

सुभाष जायसवाल, कैलाशी डॉ. शरद कौशिक, और अन्य गणमान्यजन

 


कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई:
पुष्पेंद्र जायसवाल (सचिव), प्रशांत महतो और भाष्कर जायसवाल (उपाध्यक्ष), अमित कौशिक (कोषाध्यक्ष), डॉ. अनिल जायसवाल, मनोज महतो, पुखराज महतो, सत्यप्रकाश जायसवाल, गोपाल जायसवाल, भरत जायसवाल, योगेश जायसवाल, और सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं की टीम ने।

समारोह में कोरबा के वरिष्ठजनों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें रविन्द्र पाराशर (वरिष्ठ अधिवक्ता), कुमदेश गोभील (पूर्व बीईओ), प्रेमप्रसाद कौशिक, कामता जायसवाल, दिलीप कौशिक, बालगोविन्द जायसवाल, मनोज महतो, रघुनन्दन जायसवाल आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान नहीं बल्कि समाज के युवाओं को प्रेरित कर उन्हें शिक्षा और सेवा के पथ पर आगे बढ़ाना था। एकात्म कलार युवा मंच ने इस आयोजन के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि वह समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.