July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कटघोरा, 27 मई 2025 (मंगलवार) — पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं शताब्दी जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा नगर और आसपास के विभिन्न मंदिरों में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ और श्रद्धामय वातावरण प्रदान किया गया।

यह अभियान कटघोरा के कासनिया मरखी माता मंदिर, छुरी स्थित तिरगुन तालाब शिव मंदिर, धवाईपुर कोल पारा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर, बंचर गांव के शिव मंदिर सहित अन्य कई स्थानों पर आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से जिला मंत्री श्री संजय शर्मा, भाजपा कटघोरा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष श्री राम प्रसाद कोरम, पार्षद श्री राजू दिवान, श्री अजय गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री समजीत सिंह, श्री बजरंग पटेल, श्री ओमप्रकाश डिक्सेना, श्री अविनाश केसरवानी, श्री अमित जयसवाल, श्री राजेश गुप्ता, श्री दुलीचंद पटेल, श्री सुनील कुर्रे, श्री नरेश देवांगन, श्री प्रीतम देवांगन, श्री कुंवर राजवर्धन सिंह, श्री डेक्रांत देवांगन, श्री हीरा पंजवानी, श्री सप्पुरन महंत, श्री करुणा शंकर, श्री महेंद्र सिंह राजपूत, श्री लखन देवांगन, श्री होरी चेलकर, श्री तीरथ गोंड, श्री दीपांकर, श्री राधे बिंजवार, श्री ईश्वर देवांगन, श्री रोहित देवांगन, श्री रमेश श्रीवास, श्री दुबराज सिंह नेटी, श्री गोविंद देवांगन, शक्ति केंद्र संयोजक श्री अमृत भारिया, बुथ अध्यक्ष श्री रवि पटेल, श्री रमेश भारिया, श्री सुहाना महंत, श्री शंकर भारिया, श्रीमती कुमती बाई, श्री संतु भारिया, श्रीमती उमा भारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल मंदिरों की स्वच्छता सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना और पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की सेवा भावना एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करना भी था।

भाजपा मंडल द्वारा किए गए इस सेवा कार्य को क्षेत्रवासियों द्वारा भी सराहा गया और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी इसमें सहभागिता दिखाई। यह आयोजन रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की निस्वार्थ सेवा, धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण की प्रेरणा को जनमानस में जीवित रखने का सार्थक प्रयास रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.