July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा कोरबा में संगठन विस्तार की बड़ी पहल: पाँच मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्रियों की  नियुक्ति

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले में संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पाँच मंडलों में नए अध्यक्षों और महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देश तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी की सहमति से की गई हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जारी अधिकृत पत्र के माध्यम से इन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। यह कदम भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के संकल्प को दर्शाता है।

घोषित मंडल अध्यक्ष व महामंत्री इस प्रकार हैं

 

 

जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में ये पदाधिकारी अहम भूमिका निभाएँगे। इनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।”

भाजपा कोरबा की यह घोषणा आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहाँ संगठन की मजबूती ही जीत की नींव रखेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.