July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया दादरखुर्द तालाब का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर की चर्चा

1 min read


  • त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय भैय्या गोपाल मोदी जी ने रविवार को दादरखुर्द स्थित पुराने तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसके सौंदर्यीकरण व समग्र विकास को लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने तालाब में चल रहे साफ-सफाई कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह समाज के स्वास्थ्य और सौंदर्यबोध को भी प्रोत्साहित करते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि पार्टी और प्रशासन मिलकर क्षेत्र के जलस्रोतों को संवारने का कार्य कर रही है और इसी क्रम में दादरखुर्द तालाब को एक आदर्श जलस्रोत के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी तालाब की स्वच्छता व रखरखाव में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज राठौर, भरत सोनी, संयोजक गोपलाल राठिया, पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती सरस्वती पटेल, अर्जुन गुप्ता, विकास चौहान, श्रीमती सुचिता चौहान, लीलाराम पटेल, अमर सिंह कंवर, रवि राठौर, हेमंत चंद्रा, श्रीमती तृप्ति सरकार, मानेश्वर भगत सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु अपने सुझाव दिए और सहयोग की इच्छा व्यक्त की। यह पहल क्षेत्र में जल संरक्षण और स्थानीय विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.