July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर कोसाबाड़ी मंडल का प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान – महापुरुषों की प्रतिमाओं को किया गया स्वच्छ व सम्मानित

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोसाबाड़ी, 26 मई 2025: पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के शुभ अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर उन्हें सम्मानपूर्वक स्वच्छ किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाना है।

 

 

इस अनुकरणीय अभियान की अगुवाई कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। उन्होंने कहा, “यह महापुरुषों के सम्मान के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है। रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व की स्मृति में इस अभियान का आयोजन हम सबके लिए गर्व की बात है।”

अभियान में नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों एवं अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिमाओं के साथ आसपास के क्षेत्र की भी सफाई कर सुंदर वातावरण बनाया गया।

इस अभियान में विशेष रूप से भागीदार रहे:
डॉ. राजीव सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री पवन सिन्हा, श्रीमती सुमन सोनी, श्री लालेश दुबे, श्री राजेश सोनी, श्रीमती सरिता कौशिक, श्रीमती चंचल राठौर, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती तुलसी सूर्यवंशी, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती किया सेनगुप्ता, श्री नारायण महंत, श्री भरत सोनी, श्री श्याम साहू, श्री गोविंद साहू, श्री अमित पटेल, श्री जीतू पटेल, श्री धर्मपाल सोलंकी, श्री गोपाल लाल राठिया, श्री गिरधारी रजक, श्री जुगल पालीवाल, श्री मुन्ना साहू, श्री दिनेश जैन, तथा नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी व अधिकारीगण

यह अभियान न सिर्फ सफाई का कार्य था, बल्कि समाज को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाने का संदेश भी था। कोसाबाड़ी मंडल की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बनकर रहेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.