July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एसएस ब्यूटी एंड फैशन जोन में दो दिवसीय मेकअप व हेयर स्टाइलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन, महापौर ने किया प्रमाण पत्र वितरण


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/  कोरबा, 25 मई 2025 – श्री सृजन फाउंडेशन द्वारा संचालित एसएस ब्यूटी एंड फैशन जोन में दो दिवसीय मेकअप एवं हेयर स्टाइलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्यूटी पार्लर, मेकअप, हेयर कटिंग, कलर केमिकल, स्किन ट्रीटमेंट, सिलाई तथा फैशन डिजाइनिंग से संबंधित बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में ममता यादव (एडवांस मेकअप ट्रेनर), चमेली साहू (पार्षद वार्ड क्रमांक 7), स्वाति राजपूत, हेयर आर्टिस्ट प्रेमा साहू, फाउंडेशन डायरेक्टर धनकुमारी गर्ग तथा अन्य गणमान्य नागरिक – रेखा कंबोज, अमृता बाग, संती, यशोदा, सुमीति, सौम्या, डॉली आदि उपस्थित रहीं।

इस दो दिवसीय शिविर में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। एसएस ब्यूटी एंड फैशन जोन द्वारा मात्र ₹1000 की नाममात्र रजिस्ट्रेशन फीस में ब्यूटी पार्लर, मेकअप, सिलाई सहित कई अन्य रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

एस.ई.सी.एल. मेन रोड, काली मंदिर के सामने, मुड़ापार, कोरबा

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.