March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का तीखा प्रहार | कांग्रेस का धरना प्रदर्शन न्यायपालिका पर दबाव बनाने की साजिश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/  नेशनल हेराल्ड घोटाले में ईडी की चार्जशीट दाखिल होने के बाद देशभर में कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के रवैये को लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय प्रणाली पर सीधा हमला करार दिया।

श्री देव ने कहा, “जहां कानून अपना काम कर रहा है, वहां कांग्रेस आखिर किसलिए प्रदर्शन कर रही है? क्या गांधी परिवार कानून से ऊपर है? यदि अदालत में मामला लंबित है तो सड़कों पर उतरना क्या न्यायालय की अवमानना नहीं है?” भाजपा अध्यक्ष ने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस प्रदर्शन कर न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है और यदि हां, तो क्या यह संवैधानिक है?

 

कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब – जनता का ध्यान भटकाने की साजिश
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ईडी की जांच और चार्जशीट एक लंबी और पारदर्शी प्रक्रिया के बाद सामने आई है, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह देश को झकझोर देने वाला षड्यंत्र है, जिसमें कांग्रेस ने जमीन और सरकारी फंड को हड़पने के लिए फर्जीवाड़े का सहारा लिया। अब जब कानून सख्ती से कार्रवाई कर रहा है, तो कांग्रेस “राजनीतिक उत्पीड़न” का झूठा नैरेटिव फैलाकर देश का ध्यान असली मुद्दे से भटका रही है।

गांधी परिवार पर सवाल उठाना देशहित में आवश्यक – भाजपा का मत
श्री किरण देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और गांधी परिवार से सीधे 5 सवाल पूछे:

  1. जब कानून अपना काम कर रहा है, तो कांग्रेस प्रदर्शन क्यों कर रही है?
  2. क्या गांधी परिवार पर कोई कानून लागू नहीं होता?
  3. क्या गांधी परिवार देश के संविधान से बड़ा है?
  4. जब मामला न्यायालय में है, तो प्रदर्शन करना क्या कोर्ट की अवमानना नहीं है?
  5. क्या कांग्रेस न्यायपालिका पर दबाव बनाना चाहती है?

उन्होंने कहा, “कांग्रेस को न तो जमीन हड़पने का अधिकार है, न ही चंदे और सरकारी फंड को निजी संपत्ति में बदलने का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाँच एजेंसियाँ स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं और कोई भी दोषी कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा।”

सोनिया-राहुल जवाब देने में असफल – सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
श्री देव ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में ज़मानत पर हैं और सुप्रीम कोर्ट तक से उन्हें राहत नहीं मिली है। केवल इतना ही निर्णय हुआ कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होकर अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में पेश हो सकते हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता भी रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े भी उपस्थित थे। सभी नेताओं ने कांग्रेस की सड़कों पर उतरने की राजनीति को अपराधियों को बचाने की कोशिश बताया और इसे देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ साजिश  बताया l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.