March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की सलाह – वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। ****/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय हरदी बाजार में वर्ष 2025 की स्थानीय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय श्री चुलेश्वर राठौर जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री नरेश टंडन जी (जिला मंत्री, भाजपा एवं विधायक प्रतिनिधि), माननीय श्री लोकेश्वर सिंह कंवर जी (सरपंच, ग्राम पंचायत हरदी बाजार), माननीय श्री मनहरण पटेल जी एवं माननीय श्री पप्पू राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री गणेश सिंह कंवर के साथ-साथ विद्यालय के समस्त व्याख्याता गण – श्रीमती बिमला राठौर, श्री यू. एल. डहरिया, श्री प्रमोद कुमार राठौर, श्रीमती गायत्री राठौर, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती प्रियंबा राजवाड़े, श्री विजय कुमार राठौर, श्री छतराम सिदार, श्रीमती नीलिमा पाण्डेय, श्रीमती लता अनंत, श्री अविनाश कौशिक – तथा समस्त कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री चुलेश्वर राठौर ने अपने उद्बोधन में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और पूरक एवं अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने तथा पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंक सूची का वितरण अपने कर-कमलों से किया।

जिन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, उनके कक्षा शिक्षकों एवं विषय शिक्षकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानस्वरूप बुके भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा (व्याख्याता) द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया एवं परीक्षा परिणाम की घोषणा प्रभारी प्राचार्य श्री गणेश सिंह कंवर द्वारा की गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.