November 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, एक साथ दो प्रतिभाओं की उपलब्धि से कोरबा में हर्ष की लहर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण जब सम्मान के शिखर तक पहुंचते हैं, तो उपलब्धि केवल व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जिले के गौरव का विषय बन जाती है। कुछ ऐसी ही गौरवपूर्ण उपलब्धि कोरबा जिले के नाम दर्ज हुई है। जिले की दो प्रतिष्ठित प्रतिभाओं श्री हबेल सिंह अघरिया एवं श्रीमती पूर्णिमा देवी अघरिया को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, वृंदावन धाम (मथुरा), उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिष्ठित ‘विद्यावाचस्पति’ सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया है। एक ही जिले की दो प्रतिभाओं को एक साथ मिले इस सम्मान ने कोरबा का मान बढ़ाया है और शिक्षा एवं साहित्य जगत में खुशी की लहर पैदा कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यापीठ द्वारा जारी सम्मान पत्र के माध्यम से दोनों को उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सामाजिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। श्री हबेल सिंह अघरिया वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं श्रीमती पूर्णिमा देवी अघरिया को हिंदी लेखन, शिक्षण कार्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा के आधार पर किए गए शोध कार्यों तथा सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

‘विद्यावाचस्पति’ सारस्वत सम्मान दोनों की वर्षों की शैक्षणिक साधना, साहित्यिक अभिरुचि और समाज के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण सम्मान है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का सशक्त आधार भी है। ऐसे में कोरबा की इन दोनों प्रतिभाओं की उपलब्धि निश्चित रूप से नई पीढ़ी के विद्यार्थियों, शिक्षकों, साहित्यकारों और समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

 

 

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शिक्षाविदों, साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह राठौर, संगठन मंत्री शंकरदयाल साव, डी.डी. साहू, राधारमण श्रीवास, राजेश तिवारी, छोटेलाल पटेल, दयाशंकर साहू, गुलाब दास महंत, विनोद जायसवाल, आर.डी. श्रीवास, साधना काथले एवं सुखीराम यादव सहित अनेक पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

सभी ने उम्मीद जताई कि हबेल सिंह अघरिया एवं पूर्णिमा देवी अघरिया भविष्य में भी शिक्षा, हिंदी साहित्य, शोध एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य करते रहेंगे।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया ने दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.