August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा को मिला अत्याधुनिक दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास “उमंग”

1 min read

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/, 29 मार्च 2025 – कोरबा शहर को जिला खनिज न्यास मद से निर्मित सर्वसुविधायुक्त दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास “उमंग” की सौगात मिली है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज फीता काटकर विद्यालय सह-छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर समेत अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विद्यालय सह-छात्रावास के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधाएँ

जिला खनिज न्यास संस्थान मद से कोरबा के डिंगापुर बस्ती के समीप इस अत्याधुनिक दिव्यांग विद्यालय सह-छात्रावास का निर्माण कराया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में पठन-पाठन, प्रशिक्षण, आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया है। विद्यालय में शिक्षण-प्रशिक्षण कक्ष, सेरेब्रल पॉल्सी-बहुदिव्यांग कक्ष, मल्टीसेन्सरी विकास कक्ष, स्मार्ट क्लासरूम, मानसिक मंदता कक्ष, श्रवण एवं वाणी बाधित कक्ष, दृष्टिबाधित कक्ष, बालक-बालिका हेतु पृथक शयन कक्ष, मनोरंजन-संगीत कक्ष, फिजियो एवं व्यायाम कक्ष, किचन, भोजन एवं स्वल्पाहार हॉल, शौचालय-स्नानागार, स्टाफ रूम, पंजीयन काउंटर जैसी अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

मंत्री श्री देवांगन ने की प्रशंसा

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने विद्यालय सह-छात्रावास के विभिन्न कक्षों एवं परिसर का भ्रमण कर वहाँ की सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने विद्यालय सह-छात्रावास के स्टाफजनों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

इस मौके पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, चन्द्रलोक सिंह, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, दिनेश वैष्णव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

टी.पी. नगर चौक का हुआ सौंदर्यीकरण, सेदर (पंखुड़ी) मॉडल का विमोचन

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। टी.पी. नगर चौक को सेदर (पंखुड़ी) चौक के रूप में विकसित किया गया है। इस मॉडल का विमोचन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के करकमलों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.