July 23, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं सक्ती का दौरा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 मार्च 2025 से 18 मार्च 2025 तक कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें वृक्षारोपण, प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक और स्थलों का निरीक्षण शामिल है।

यात्रा कार्यक्रम:
16 मार्च 2025 (रविवार)

  • सुबह 9:00 बजे राजभवन, रायपुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान।
  • 11:00 बजे कोरबा जिले के एनटीपीसी गेस्ट हाउस, कावेरी भवन में आगमन एवं नाश्ता।
  • 1:30 बजे कोरबा जिले में आगमन एवं दोपहर का भोजन।
  • 4:30 बजे बुक्का रिसॉर्ट का भ्रमण।
  • रात्रि विश्राम एनटीपीसी गेस्ट हाउस, कावेरी भवन, कोरबा में।

➤ 17 मार्च 2025 (सोमवार)

  • सुबह 9:45 बजे कलेक्टर कार्यालय, कोरबा के कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए प्रस्थान।
  • 10:00 बजे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक।
  • दोपहर 12:10 बजे सीएसईबी गेस्ट हाउस, कोरबा में आगमन और दोपहर का भोजन।
  • 3:00 बजे जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान।
  • रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, जांजगीर-चांपा में।

18 मार्च 2025 (मंगलवार)

  • सुबह 9:30 बजे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण और प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक।
  • सक्ती जिले के विश्राम गृह एवं कलेक्टर कार्यालय का दौरा।
  • 5:00 बजे राजभवन, रायपुर के लिए प्रस्थान।

यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.