July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम में विभागीय समितियों का गठन, महापौर संजु देवी राजपूत ने विकास कार्यों को दी नई गति

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स ****/ कोरबा। नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और विकास योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए महापौर संजु देवी राजपूत ने विभिन्न विभागीय समितियों का गठन किया है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 और राज्य संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37(2) के तहत की गई हैं।

महापौर संजु देवी राजपूत ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक संगठित बनाने के लिए नौ सदस्यों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। ये सदस्य संबंधित विभागों की गतिविधियों की निगरानी और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित व्यक्तियों को विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

श्री हितानंद अग्रवाल – लोक कार्य विभाग
श्रीमती भानुमति जायसवाल – पर्यावरण विभाग
श्री अजय गोंड – संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
श्री फिरत राम साहू – जल-कार्य विभाग
श्रीमती धनकुमारी गर्ग – मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग
श्रीमती उर्वशी राठौर – महिला एवं बाल विकास विभाग
श्रीमती ममता यादव – गरीबी उन्मूलन विभाग
श्री अजय कुमार चंद्रा – अभियंत्रण एवं विद्युत संधारण विभाग
श्री सरोज शांडिल्य – उद्यानिकी विभाग

महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि इन नियुक्तियों से नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ेगी और शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी नामित सदस्यों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि कोरबा को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके।

नगर निगम कोरबा द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.