June 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं और आम जन ने उत्साह के साथ मनाया पर्व

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के चारपारा कोहड़िया स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

 

सुबह से ही मंत्री निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आगमन शुरू हो गया था। मंत्री देवांगन ने सभी को रंग लगाकर, गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें गिले-शिकवे भुलाकर मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है, और इस ऊर्जा का उपयोग जिले एवं प्रदेश के विकास में करना चाहिए।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, प्रेस क्लब, कर्मचारी संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, युवा मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगीत, रंग-अभिषेक और पारंपरिक होली गीतों के साथ आयोजन को और उल्लासमय बना दिया गया।

  • इस भव्य होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने सद्भाव, समृद्धि और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.