July 23, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व हिन्दू परिषद कोरबा महानगर के अध्यक्ष गौरव मोदी ने होली पर्व की सफलता पर दी शुभकामनाएँ

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबाविश्व हिन्दू परिषद कोरबा महानगर के अध्यक्ष गौरव मोदी ने नगरवासियों को होली पर्व की हर्षोल्लासपूर्ण सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह रंगों का पर्व नगर में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देने में सफल रहा।

श्री मोदी ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस वर्ष नगरवासियों ने जिस सौहार्द और उल्लास के साथ होली मनाई, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी प्रेम और एकता को आगे भी बनाए रखें।

उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन के साथ लोगों ने अपने भीतर की नकारात्मकता को त्यागकर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सकारात्मकता आगे भी समाज में बनी रहेगी और सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देंगे।

श्री मोदी ने पुनः सभी नगरवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह होली सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.