March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास पर मनी होली, रंग-गुलाल में सराबोर हुए समर्थक

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा होली के पावन पर्व पर कोरबा अंचल में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। पूर्व महापौर जोगेश लांबा के निवास (पुरानी बस्ती, रानी रोड) पर रंगों का यह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समर्थकों, नागरिकों और भाजपा नेताओं की उपस्थिति में माहौल रंगीन हो उठा। होली के गीतों पर थिरकते लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और गले मिलकर बधाइयां दीं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया गया।

सुबह से दोपहर तक लोगों का हुजूम उमड़ता रहा, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। इस मौके पर सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में होली की उमंग और बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.