जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा का भव्य स्वागत समारोह – जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का हुआ आत्मीय अभिनंदन




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने जिला पंचायत कोरबा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल का भव्य स्वागत किया। समारोह में विशेष रूप से जिले के गणमान्य नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
मनोज झा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का तिलक, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर मिठाई खिलाते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने इसे जिले के विकास और समर्पित नेतृत्व की दिशा में एक नई शुरुआत बताया।
समारोह में ये रहे मुख्य रूप से शामिल:
राजेंद्र पाडे , गजेंद्र मानसर, मयूर पारिक, युवराज चंद्र, संजू वैष्णव एवं जिला पंचायत के सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग।
मनोज झा का संदेश:
उन्होंने कहा कि जिले में विकास और जनता के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। नई पंचायत टीम के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और जनता को नई योजनाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान जनपद एवं जिला पंचायत के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी ने जनता के हित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।


