भूपेश बघेल सरकार में हुए बड़े घोटाले, जांच के आधार पर कार्रवाई कर रही ED: उपमुख्यमंत्री अरुण साव



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बघेल सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार जांच कर रही है।
अरुण साव ने कहा, “ED की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। जांच में उन्हें कोई साक्ष्य मिला होगा और उसके आधार पर ED ने जांच की कार्रवाई की है। अगर इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है तो डरने या घबराने की कोई बात नहीं होनी चाहिए।”
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ED द्वारा कई नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।



