बस्तर सांसद महेश कश्यप का दंतेवाड़ा दौरा कल, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय महेश कश्यप 10 मार्च 2025 (सोमवार) को दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण एवं स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक करेंगे।
कार्यक्रम विवरण:
- सुबह 09:00 बजे – निवास स्थान से दंतेवाड़ा नगर के लिए प्रस्थान।
- सुबह 10:30 बजे – स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक।
- दोपहर 12:00 बजे – विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण।
- दोपहर 01:30 बजे – सामाजिक संगठनों एवं आम जनता से संवाद।
- शाम 04:00 बजे – दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए प्रस्थान।
इस दौरे के दौरान सांसद महेश कश्यप क्षेत्र की आवश्यकताओं का जायजा लेंगे और आगामी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।


