March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने की उद्योग मंत्री लखन देवांगन और भाजपा मंत्री विकास महतो से मुलाकात, क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 9 मार्च 2025 – जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज झा ने छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने उन्हें करतला जनपद के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मांगा सहयोग

इस मुलाकात के दौरान जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दोनों नेताओं से करतला जनपद और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सहयोग मांगा। मनोज झा ने कहा कि –

“अगर हमें सरकार और नेतृत्व का सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा, तो निश्चित रूप से जनपद क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।”

सशक्त नेतृत्व के लिए मिली सराहना

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मनोज झा को सशक्त नेतृत्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि –

“मनोज झा के जनपद उपाध्यक्ष बनने से करतला क्षेत्र में निश्चित रूप से विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उनकी कार्यशैली और समर्पण से हर क्षेत्र में प्रगति होगी।”

वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने भी मनोज झा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि –

जनता की सेवा और क्षेत्र के उत्थान में समर्पित रहते हुए निश्चित रूप से करतला क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विकास कार्यों में हमारा पूरा सहयोग रहेगा।”

यह मुलाकात करतला जनपद और रामपुर विधानसभा के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मनोज झा की पहल से आने वाले समय में इस क्षेत्र में कई नई योजनाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है।

– जनपद पंचायत करतला, कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.