March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री राणीसती दादी का मंगलपाठ सम्पन्न

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 8 मार्च 2025 श्री सप्तदेव मंदिर में फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी के शुभ अवसर पर श्री राणीसती दादी का भव्य मंगलपाठ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन में “दादी की बेटियां” ग्रुप की 100 से अधिक महिलाओं ने नथ, चूड़ा, चुनरी सहित पारंपरिक परिधान में उपस्थित होकर संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत किया, जिसने भक्तों को भक्तिरस में डूबो दिया।

भक्ति में सराबोर हुआ मंगलपाठ

मंगलपाठ का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे हुआ और यह सायं 5:00 बजे तक चला। पूरे भक्तिभाव से गाए गए लयबद्ध एवं रागमय भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। भक्तों ने भजन-कीर्तन में सहभागिता कर धार्मिक पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की घोषणा

इस मंगल अवसर पर मंदिर प्रशासन ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि –

  • 11 मार्च को श्री श्याम जी का बारस उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
  • 15 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोरबा की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

आरती एवं प्रसाद वितरण

कार्यक्रम के समापन पर सायं 5:00 बजे आरती का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। आरती के पश्चात सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

ट्रस्ट का धन्यवाद एवं आभार

श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी ने इस दिव्य एवं भव्य आयोजन की सफलता के लिए “दादी की बेटियां” ग्रुप सहित सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

– श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट, कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.