June 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन कोरबा इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर संजू देवी सहित विशिष्ट महिलाओं को किया सम्मानित

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, 8 मार्च ****/यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई) कोरबा इकाई, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य सुमन सेठ और शिव कुमारी द्वारा महापौर को जीवंत पौधा भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने वाईएचएआई के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसके बाद कार्यक्रम में शामिल अन्य महिलाओं का स्वागत किया गया और समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महापौर संजू देवी ने अपने ओजस्वी भाषण में महिला सशक्तिकरण के बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला और वाईएचएआई द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

 

विशेष रूप से, कोरबा जिले की प्रथम महिला के रूप में महापौर संजू देवी को इकाई की महिला सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सफाई दीदियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

स्वादिष्ट रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस भव्य आयोजन में सीमा, प्रियंका, स्वाति, शील, प्रीति, शारदा, सविता, पद्मा, ललिता, राजेश, विजेश, मनोज, संजय तिवारी, भूपेंद्र राजपूत, अतुल, शालिनी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.