May 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जनपद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजमोती राठिया को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने दी शुभकामनाएं

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ जनपद पंचायत कोरबा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया ने छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें कोरबा जनपद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

सशक्त नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि श्रीमती बिजमोती राठिया के नेतृत्व में कोरबा जनपद पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने जनता की सेवा में समर्पित रहते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोरबा के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी, ऐसा विश्वास जताया

पार्टी नेताओं ने भी दी बधाई

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, मंडल महामंत्री हेमलाल झारिया और अभिमन्यु राठिया भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने श्रीमती बिजमोती राठिया को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में उनके योगदान की उम्मीद जताई

यह मुलाकात कोरबा जनपद पंचायत के सशक्त नेतृत्व और क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.