August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नारी शक्ति का सम्मान: खरसिया पुलिस ने पत्रकार पूजा जायसवाल को किया सम्मानित

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायगढ़।***/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खरसिया पुलिस ने स्वतंत्र पत्रकार एवं समाजसेविका पूजा जायसवाल का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। पुलिस अधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की और पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनके साहसिक कार्यों की सराहना की

निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए विशेष पहचान

पूजा जायसवाल निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने न केवल जनता की आवाज बनकर प्रशासन तक उनकी समस्याओं को पहुंचाया, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी बेबाक रिपोर्टिंग और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

खरसिया पुलिस ने दिया सहयोग का भरोसा

सम्मान समारोह के दौरान खरसिया पुलिस ने पूजा जायसवाल को भरोसा दिलाया कि वे सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। यह सम्मान एक महिला पत्रकार की निष्ठा और समर्पण को मान्यता देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को भी दर्शाता है

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक पहल

खरसिया पुलिस की इस पहल से समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है कि न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ा रहना ही सच्चे सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल पूजा जायसवाल के लिए, बल्कि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है जो समाज में बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.