August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मांगी सुविधाएं

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर। ****/ छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान श्री तोमर ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और खेल मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित युवा आयोग के कार्यों की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

श्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ की अधिकतम भागीदारी फिट इंडिया, खेलो इंडिया जैसे अभियानों में सुनिश्चित की जाए। इस पर डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिया और माई भारत पोर्टल में 3.30 लाख रजिस्ट्रेशन पूरे होने पर बधाई दी।

यूथ पार्लियामेंट और खेल सुविधाओं के लिए मिले आश्वासन

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने आगामी यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर श्री तोमर ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. मांडविया के नेतृत्व में चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

श्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में खेल स्टेडियम और मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु भेजे गए प्रस्तावों की जानकारी दी, जिस पर डॉ. मांडविया ने शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की सहमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.