August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मोहम्मद बख्श के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कांग्रेस पर लगाया आदिवासी समाज के अपमान का आरोप

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने बलरामपुर में जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श द्वारा अपनी विजय रैली में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और स्थानीय विधायक के खिलाफ की गई आपत्तिजनक एवं अश्लील टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे जनजातीय समाज के अपमान और कांग्रेस-पोषित मानसिकता का परिचायक बताया।

कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का राजनीतिक डीएनए ऐसा है कि जीत मिलने पर अहंकार उनके सिर चढ़कर बोलता है और हार मिलने पर बौखलाहट में बदजुबानी करने लगते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को चुनावी हार-जीत के बाद मानसिक और भाषाई संतुलन नहीं खोना चाहिए तथा बदमिजाजी और बदजुबानी से बचना चाहिए।

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नहीं चलेगी ऐसी मानसिकता

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, जो सनातनी संस्कृति की ध्वजवाहक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जनप्रतिनिधि के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करना जनता की भावनाओं और जनादेश का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मोहम्मद बख्श की गिरफ्तारी पर बयान

श्री ठाकुर ने कहा कि जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श की गिरफ्तारी इस बात का स्पष्ट संदेश है कि विष्णु के सुशासन में किसी भी प्रकार की घृणित मानसिकता और अपमानजनक बयानों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस तरह की आपत्तिजनक भाषा पर कानूनी कार्रवाई कर कांग्रेसियों की बदजुबानी पर रोक लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.