August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नंदलाल मुड़ामी बने जिला पंचायत अध्यक्ष, अरविंद कुंजाम उपाध्यक्ष निर्वाचित

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल  दंतेवाड़ा | 05 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा जिला पंचायत के सभाकक्ष में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे और सहायक पीठासीन अधिकारी एवं पंचायत उप संचालक श्री मिथिलेश किसान ने किया।

लॉटरी के माध्यम से हुआ अध्यक्ष पद का निर्णय
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिन्हें 5-5 मत मिले। मतों की संख्या समान होने के कारण लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें नंदलाल मुड़ामी को विजेता घोषित कर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

अरविंद कुंजाम उपाध्यक्ष निर्वाचित
उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुंजाम और सोमारु कड़ती के बीच मुकाबला हुआ। अरविंद कुंजाम को 6 मत और सोमारु कड़ती को 4 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर अरविंद कुंजाम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

भाजपा नेताओं ने दी बधाई
नव-निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी, विधायक चैतराम अटामी और जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। उन्होंने इस जीत का श्रेय विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के पांच वर्षों के भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के कारण जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं, जबकि कांग्रेस अपनी हार के कारणों पर मंथन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.