August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तारकेश मिश्रा बने भारतीय किकबॉक्सिंग टीम के कोच, कोरबा के आकाश गुरुदिवान का वर्ल्ड कप इटली हेतु चयन

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *** /कोरबा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (WAKO) एवं इटालियन किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन जेसेलो, इटली में 5 से 10 मार्च तक हो रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 418 टीमों के 2693 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन ने भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में तारकेश मिश्रा को नियुक्त किया है। तारकेश मिश्रा द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे डबलिन (आयरलैंड), अनापा (रूस), साउथ कोरिया, अंटालिया (टर्की) जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसी उत्कृष्ट योगदान के आधार पर उन्हें चौथी बार भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अध्ययनरत एवं वर्तमान में बिलासपुर निवासी आकाश गुरुदिवान का चयन +91 किग्रा फुल-कॉन्टैक्ट इवेंट हेतु किया गया है। उन्होंने पहले भी साउथ कोरिया और डबलिन (आयरलैंड) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार उनका चयन सीनियर नेशनल प्रतियोगिता 2024 और 4th इंडियन ओपन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

टीम रवाना, नोएडा में हुआ सम्मान समारोह
9 सदस्यीय भारतीय किकबॉक्सिंग टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 4 मार्च की रात नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोम होते हुए वेनिस, जेसेलो के लिए रवाना हुई। प्रस्थान से पूर्व अमेटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में एक सेंड-ऑफ सेरेमनी आयोजित कर टीम का सम्मान किया गया।

खेल जगत से बधाइयों का तांता
छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीति मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, रेफरी देवसागर साहू, एवं अन्य खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.