कटघोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर, समर्थकों में हर्ष



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा/कटघोरा, 4 मार्च 2025: कटघोरा जनपद पंचायत में आज जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र पीठासीन अधिकारी रोहित सिंह के समक्ष दाखिल किए, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
चुनाव परिणाम घोषित करते हुए पीठासीन अधिकारी रोहित सिंह ने श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर को कटघोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 मतों के अंतर से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उपस्थित सभी समर्थकों ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाइयाँ दीं।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने सभी जनपद सदस्यों का आभार जताया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
गौरतलब है कि श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर, पूर्व जनपद पंचायत कटघोरा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर की पत्नी हैं और भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।



