August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद में अशोका बाई कंवर बनीं अध्यक्ष, मनोज झा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला: जनपद पंचायत करतला में श्रीमती अशोका बाई कंवर को अध्यक्ष और श्री मनोज झा को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई और मिठाइयां बांटी।

अध्यक्ष पद के लिए अशोका बाई कंवर और उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज झा ने अपने समर्थकों के साथ जनपद कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया था। निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नेताओं को पदभार सौंप दिया गया।

इस मौके पर अशोका बाई कंवर ने कहा कि वे पारदर्शी प्रशासन और पंचायत के समग्र विकास को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मनोज झा, जिन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया, ने कहा कि वे पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे सभी पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करेंगे

इस निर्वाचन के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का स्वागत किया और करतला जनपद पंचायत में एक नई नेतृत्व टीम के गठन को विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.