March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद में बन सकते हैं मनोज झा, निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष नियुक्ति की चर्चा तेज

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  करतला: जनपद पंचायत करतला में नए जनपद उपाध्यक्ष के चयन को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। चर्चाओं के अनुसार, मनोज झा इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और वे निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष नियुक्त हो सकते हैं। उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए कई जनप्रतिनिधि और पंचायत सदस्यों का झुकाव उनकी ओर देखा जा रहा है।

मनोज झा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, जिससे उन्हें क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावनाएं इसलिए भी मजबूत मानी जा रही हैं, क्योंकि अब तक उनके विरोध में कोई और प्रत्याशी सामने नहीं आया है।

हालांकि, अंतिम निर्णय आधिकारिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा, लेकिन वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मनोज झा जल्द ही करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.